फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inspection of the land selected for the Trauma Centre at Kotkhai

Rampur Bushahar News: कोटखाई में ट्रामा सेंटर के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण

Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Inspection of the land selected for the Trauma Centre at Kotkhai
कोटखाई में ट्रामा सेंटर के लिए स्थान का निरीक्षण कर रहे अ​धिकारी
अधिकारियों की टीम ने किया चयनित भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में लंबे समय से स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर के बनने की अब लोगों को उम्मीद बंध रही है। इसके लिए चयनित भूमि का जिला शिमला के सीएमओ डॉ. यशपाल रांटा ने विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। कोटखाई में ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए कोकूनाला पेट्रोल पंप के पास करीब 12 बीघा भूमि का चयन किया है। निरीक्षण टीम में सीएमओ शिमला डॉ. यशपाल रान्टा, बीएमओ कोटखाई डॉ. संजय आनंद, डॉ. सनिश चौहान, लोक निर्माण विभाग शिमला के वरिष्ठ वास्तुकार देवेंद्र कुमार, सहायक अभियंता कुलदीप ठाकुर और कनिष्ठ अभियंता दीपक मौजूद रहे। डॉ. रांटा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के निर्माण कार्य में आ रही औपचारिकताओं को लगभग पूरा कर लिया है। भवन का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए कुल 4 करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 4 करोड़ 21 लाख रुपये स्टेट फंड से और 33 लाख रुपये एनएचएम से प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 2 करोड़ रुपये उपकरणों के लिए भी स्वीकृत किए गए हैं। ट्रॉमा सेंटर शुरू होने से न केवल कोटखाई, बल्कि जुब्बल-रोहड़ू क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग के बिल्कुल साथ स्थित है और पूरे दिन धूप रहने के कारण मरीजों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा। सीएमओ ने बताया कि वन विभाग को 26 लाख 72 हजार रुपये जमा कर दिए गए हैं। एफआरए की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। वरिष्ठ वास्तुकार देवेंद्र कुमार ने कहा कि स्थल का निरीक्षण पूरा हो गया है और शेष बची औपचारिकताओं को जल्द निपटा लिया जाएगा। साथ ही ट्रॉमा सेंटर का नक्शा भी शीघ्र तैयार कर लिया जाएगा। निरीक्षण के बाद सीएमओ शिमला ने कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने डॉक्टरों व कर्मचारियों से बातचीत कर आवश्यक समस्याओं का संज्ञान लिया और उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र के बाद उन्होंने जुब्बल स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed