{"_id":"6a8988fe463e53a0190477f3","slug":"inspection-by-sdm-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167799-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एसडीएम ने बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एसडीएम ने बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों से किया संवाद, बागवानों को उन्नत खेती के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने शनिवार को कुंगश और कराणा का दौरा किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और बागवानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने फाटी कराणा, मध्य विद्यालय कराणा, प्राथमिक स्कूल और विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई संबंधी सवाल पूछे और उनके सीखने के स्तर तथा कौशलों को परखा। स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी जांची गई। स्कूल प्रबंधन और स्थानीय प्रतिनिधियों से विद्यालयों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद कराणा, कराणा-1 और कुंगश पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। कनेट ने स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। एसडीएम ने कुंगश के बागवान लच्छी राम ठाकुर के बगीचे का दौरा भी किया। उन्होंने बागवानों को उन्नत और वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी।