फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   indian win vollyball turnament

भारतीय नौसेना ने जीता वॉलीबाल खिताब

Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
रोहडू़। राज्य स्तरीय रोहडू़ मेले की वॉलीबाल स्पर्धा का खिताब नौसेना ने जीती है। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बदशाल के नाम रहा। मेले के समापन समारोह में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्ष शशिबाला, एसडीएम रोहडू़ सुरेंद्र ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित रहे। ओपन वॉलीबाल स्पर्धा में इंडियन नेवी ने प्रथम और कस्टम दिल्ली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पंचायत स्तरीय वालीबाल स्पर्धा में नंदपुर ने पहला स्थान और समा पंचायत दूसरे स्थान पर रहीं। पंचायत स्तरीय कबड्डी स्पर्धा में बदशाल पंचायत ने प्रथम हासिल किया। इसके अतिरिक्त खशाधार पंचायत दूसरे, रस्साकस्सी स्पर्धा में महिला मंडल अंबोई अव्वल रहा। महिला मंडल देवीधार दूसरे, महिला मंडल टिक्कर तीसरे और महिला मंडल कुटाड़ा ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

एकल कैरम बोर्ड स्पर्धा में जगदीश राजटा ने पहला और यशवंत शर्मा ने द्वितीय स्थान पर रहे। कैरम बोर्ड युगल मुकाबले में अमित हिमालयन और जगत कायथ ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसमें मोहिंद्र सिंह और टीम दूसरे स्थान पर रही। मटका फोड़ स्पर्धा महिला वर्ग में अनुराधा, आशा, सुनीता, वीरमा देवी, कांता, गुड्डी देवी, मन्नत और प्रियंका विजेता बनीं। पुरुष वर्ग में रामप्रकाश, बलवंत, ट्विंकल विजेता रहे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा, भाजपा मंडल महामंत्री सुधीर चौहान, शशि रावत और पिंकू डंडा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed