{"_id":"5f3966198ebc3e3cdb4e05f8","slug":"independance-day-rampur-hp-news-sml3418747198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की पाबंदियों के साथ मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की पाबंदियों के साथ मनाया 74वां स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पदम छात्र स्कूल रामपुर परिसर में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने तिरंगा फहराकर क्षेत्र के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स ने परेड कर मुख्यातिथि को सलामी दी। सरकार के निर्देशानुसार पदम छात्र स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोई सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम इस समारोह में आयोजित नहीं हो पाए। वहीं कोरोना काल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कोरोना योद्धाओं को मुख्यातिथि सुरेंद्र मोहन ने सम्मानित किया। सर्व प्रथम उन्होंने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, आईपीएच, वन विभाग, विद्युत बोर्ड सहित स्थानीय नगर परिषद और संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कोविड-19 के दौर में लोगों को निशुल्क भोजन कराने वाले महावीर मंदिर कमेटी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपमंडल कार्यालय में कार्यरत नायब तहसीलदार देवी चंद नेगी सहित अन्य स्टाफ, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा सहित नगर परिषद के अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल और रोटरी क्लब के सौजन्य से लड्डू बांटे गए।
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संक्रमण के खतरे को देखते हुए केवल विभागाध्यक्षों को ही आमंत्रित किया गया था। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न विभागों और संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुमन घाघटा सहित विभिन्न विभागों से आए अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, ब्लॉक कांग्रेस ने भी राज दरबार परिसर में 74 स्वतंत्रता दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद किया और तिरंगा फहराया। इस मौके पर ध्रुव शर्मा, सुशील, सुरेंद्र महाजन, पवन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।