फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration of Science Laboratory in Khun School, Ani, Kullu

Rampur Bushahar News: खुन्न स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन

Fri, 20 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Science Laboratory in Khun School, Ani, Kullu
96 लाख की लागत से निर्मित खुन्न विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन करते सीपीएस सुं
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने किया उद्घाटन, अगले माह से बठाहड़-बशलेउ-बागासराहन मार्ग पर होगी इलेक्ट्रिक वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, वन, परिवहन एवं पर्यटन सुंदर सिंह ठाकुर ने आनी के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुन्न में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया। इस दौरान उन्होंने 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस भवन के बनने से लाभ मिलेगा, क्योंकि इस विद्यालय में आसपास की पांच पंचायतों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।
आनी पहुंचे सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें खेलों को अपने जीवन का एक अंग बनाते हुए खेलकूद की भावना से ही खेलना चाहिए। वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में विकास को अधिक महत्व दे रही है और भविष्य में शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कई बेहतर प्रयास किए जाएंगे। पहली बार राज्य के शिक्षकों को विदेश की शिक्षा पद्धति को समझने और अपने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में उसके बेहतर गुणों को लागू करने के लिए शिक्षकों को विदेश यात्रा पर भेजा गया।
विज्ञापन

राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल सरकारी क्षेत्र के बेहतरीन शिक्षण स्थानों में से एक होंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए अपनी ओर से 21 हजार रुपये की नकद सहायता राशि प्रदान की। साथ ही उन्होंने विद्यालय में खेलकूद संबंधी सामग्री की खरीद के लिए 50 हजार की राशि, खेलकूद की मैट की खरीद के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आनी, निरमंड क्षेत्र को कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया जाएगा और उपमंडल अधिकारी को इस क्षेत्र में पैरा ग्लाइडिंग की साइट तलाश करने के भी निर्देश दिए, ताकि यहां साहसिक गतिविधियों के साथ पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने अच्छे पर्यटन के लिए जलोड़ी में जन सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि रेचाथाच में नेचर पार्क का निर्माण किया जाएगा और जल्द ही मुख्यमंत्री जलोड़ी में निर्मित कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। सीपीएस ने कहा कि अगले माह बठाहड़-बशलेउ-बागासराहन मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed