फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   If milk is not purchased quickly, there will be a road blockade

Rampur Bushahar News: दूध की खरीद जल्दी नहीं की गई तो होगा चक्का जाम

Thu, 29 Jan 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
If milk is not purchased quickly, there will be a road blockade
एसडीएम आनी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे दुग्ध उत्पादक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
एसडीएम आनी के माध्यम से दुग्ध उत्पादक संघ ने भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमाचल दूध उत्पादक संघ की आनी इकाई ने उपमंडलाधिकारी के माध्यम से संबंधित विभाग को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से दूध की खरीद शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि 23 जनवरी से पशुपालकों से दूध की खरीद नहीं की जा रही है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आनी क्षेत्र में अधिकांश किसान और पशुपालक अपनी आजीविका के लिए दूध उत्पादन पर निर्भर हैं। लगातार कई दिनों तक दूध की खरीद बंद रहने से किसानों को न केवल दूध फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती जा रही है। संघ ने चेताया कि यदि शीघ्र ही दूध की खरीद दोबारा शुरू नहीं की गई, तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। किसान उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरविंद्र सच्ची और विजय कुमार ने मांग की कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान किया जाए, ताकि दुग्ध उत्पादकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed