{"_id":"6abbb849f91e5f13c4036255","slug":"if-bus-services-are-not-restored-before-october-8-there-will-be-an-intense-agitation-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171040-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बस सेवा 8 अक्तूबर से पहले बहाल नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बस सेवा 8 अक्तूबर से पहले बहाल नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
विज्ञापन
कंडुगाड-टिपर सड़क बहाली को लेकर एसडीएम कार्यालय आनी के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : जागर
दो माह से बंद कंडुगाड-टिपर सड़क, बहाली को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
. जनहित संघर्ष मोर्चा ने लोक निर्माण मंत्री को भेजा मांग-पत्र, बस सेवा बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
कंडुगाड बाया पटारना-टिपर सड़क करीब दो महीने से सभी वाहनों के लिए बंद होने के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क और बस सेवा बहाल न होने से नाराज जनहित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय आनी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम आनी के माध्यम से लोक निर्माण मंत्री को मांगपत्र भेजकर सड़क और बस सेवा जल्द बहाल करने की मांग उठाई। मांगपत्र में कंडुगाड-टिपर सड़क पर डंगों का निर्माण करने, सभी कलवर्ट खोलने और उचित निकासी व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके अलावा आनी से खोटू कैंची तक दो दिन के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाने, पटारना से क्लोनी कैंची तक स्लाइड का मलबा हटाकर बस के लिए रास्ता बनाने और छोटी गाड़ियों के लिए सड़क को तुरंत बहाल करने की मांग रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने टिपर पुल तक उसी दिन बस भेजने की भी मांग की। साथ ही कंडुगाड-टिपर-पोखरी उठाऊ पेयजल योजना का लंबित कार्य जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई गई। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों के साथ-साथ जरूरी सामान और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। एसडीएम आनी ने प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। मोर्चा संयोजक पदम प्रभाकर ने कहा कि सड़क बहाली के लिए 81 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने की जानकारी दी गई है और जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा जताया गया है। ग्रामीणों ने चेताया कि 8 अक्तूबर से पूर्व बस सेवा बहाल नहीं हुई तो 8 को उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त बीईओ डोला सिंह, कीशमना, पलवी, बहादुर सिंह, , दीवान, हीरालाल, विनोद, रूप और पटारना के कारदार संतोष कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।