{"_id":"5f4bd5788ebc3e17653c6233","slug":"hrtc-route-rampur-hp-news-sml3434532167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर डिपो से रविवार को 153 में से 12 रूटों पर ही चल रही बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर डिपो से रविवार को 153 में से 12 रूटों पर ही चल रही बसें
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। देश और प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन के पांच माह बाद भी परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। अन्य राज्यों सहित प्रदेश के 15 लांग रूटों में से रामपुर परिवहन निगम की सात रूटों पर ही बस सेवा चल रही है, जबकि रविवार को अधिकांश रूटों पर आवाजाही बंद ही है।
गौर हो कि 24 मार्च से देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी और इसके बाद से ही परिवहन व्यवस्था पर भी रोक लगा दी गई थी। अनलॉक वन के दौरान प्रदेश में निगम सहित निजी बसों की आवाजाही को मंजूरी दी गई थी। ऐसे में बस सेवा ठप होने से परिवहन निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था। परिवहन निगम रामपुर डिपो की लांग रूट की 15 बसों में से वर्तमान में केवल 7 ही बसें भेजी जा रही हैं, जबकि दिल्ली, चंडीगढ़, कालका, अंबाला, हरिद्वार और धर्मशाला सहित अन्य रूटों की बसों को केवल शिमला तक ही भेजा जा रहा है। वहीं लोकल रूटों में जहां आम दिनों में सुचारु बसें भेजी जा रही हैं, वहीं रविवार को निगम की अधिकतर बसों को नहीं भेजा जा रहा। रामपुर डिपो के 108 और आनी के 53 रूटों में से केवल 10-12 रूटों पर ही रविवार को बसें भेजी जा रही हैं। सवारियों की कम संख्या के चलते निगम प्रबंधन ने रविवार को बसें न भेजने का फैसला लिया है। ऐसे में कई लोगों को रविवार को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
उधर, परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि रविवार को केवल 10-12 रूटों पर ही बसों को भेजा जा रहा है। आनी और रामपुर के 153 रूटों में से रविवार को अधिकांश रूटों पर बसों को नहीं भेजा जा रहा। अन्य दिनों में निगम के 15 लांग रूटों में से केवल सात रूटों पर ही बसें चल रही हैं।