{"_id":"5f3fd6368ebc3e3cd265adc2","slug":"hrtc-rampur-hp-news-sml3423970115","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो में डीजल खत्म, बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो में डीजल खत्म, बस सेवा ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। परिवहन निगम के रोहडू डिपो में डीजल न होने के कारण दो दिन से बस सेवाएं ठप पड़ी हैं।
इससे निगम को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर सेब सीजन के दौरान आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी चालक मौके का फायदा उठाकर लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथ लिया है।
रोहडू पथ परिवहन निगम के डिपो में दो दिन से डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। शुक्रवार को दिन के समय पूरे क्षेत्र के अधिकांश रूटों पर बस सेवाएं बंद रहीं। हालांकि, परिवहन निगम की ओर से डीजल के लिए पहले ही डिमांड ड्राफ्ट भेेजे गए हैं। इसके बावजूद अभी तक डीजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि वीरवार से परिवहन निगम के डिपो में डीजल न होने से बसों की आवाजाही बंद होने के बाद लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेब सीजन का काम पूरे जोरों से चल रहा है। लोगों को अपनी रोजमर्रा की चीजें बाजार से लाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की आवाजाही न होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश सरकार ने 25 फीसदी बस किराया बढ़ाया और अब डीजल नहीं मिल रहा है।
उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने कहा रोहडू डिपो में डीजल की कमी के कारण अधिकांश रूट बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से डीजल के लिए डिमांड ड्राफ्ट भेजे गए हैं। पता चला है कि टैंकर संचालकों की हड़ताल के कारण तेल की आपूर्ति बाधित हो रही है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।