Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC Pensioner Welfare Association meeting held in Rohru

Rampur Bushahar News: निगम के पेंशनरों ने पेंशन का नियमित भुगतान करने की मांग उठाई

Fri, 13 Mar 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
. रोहड़ू में एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक
विज्ञापन


. बोले-मांगें पूरी नहीं हुईं, तो होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। पेंशनरों ने पेंशन का नियमित भुगतान और लंबित एरियर जारी करने की मांग उठाई। बैठक में कहा कि लंबे समय से निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे हजारों बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में लगभग नौ हजार निगम के पेंशनर हैं, जिन्हें हर महीने समय पर पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है। कई बार सरकार और प्रबंधन को इस संबंध में पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। पेंशनरों का कहना है कि अन्य सरकारी विभागों के पेंशनरों को समय पर भुगतान किया जा रहा है, जबकि परिवहन निगम अब पेंशनरों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि वर्ष 2016 से लागू पेंशन संशोधन के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को मिलने वाली पेंशन वृद्धि का एरियर जल्द जारी किया जाए। पेंशनरों ने कहा कि कई बुजुर्ग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और इलाज पर भारी खर्च होने के कारण आर्थिक स्थिति और कठिन होती जा रही है। ऐसे में समय पर पेंशन मिलना उनके लिए बेहद जरूरी है। बैठक में नागर मल, अनु लाल, राम लाल आजाद, मोहन लाल आजाद और चंदन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संगठन के प्रधान गुलाब सिंह ने सरकार से पेंशनरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article