फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC bus breaks down in Khegsu, bus breaks down in Nithar, Kullu

Rampur Bushahar News: खेगसू में निगम की बस का टायर खुला, बड़ा हादसा टला

Fri, 31 Jan 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus breaks down in Khegsu, bus breaks down in Nithar, Kullu
खेगसू में निगम की बस का टायर खुला, बड़ा हादसा टला
चालक की मुस्तैदी से बाल-बाल बची पांच यात्रियों की जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू) । हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की नित्थर से रामपुर जाने वाली बस का खेगसू में टायर खुल गया और बस सड़क से लगभग बाहर हो गई। चालक की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह करीब छह बजे नित्थर से रामपुर के लिए दलाश, गूंगी, जाजर, लूहरी होते हुए बस जाती है। शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे खेगसू से महज तीन सौ मीटर दूर बस एचपी 06ए-5159 का टायर खुल गया। बस लगभग सड़क से बाहर हो हो गई थी, लेकिन चालक ने सूझबूझ से बस को नियंत्रित कर लिया, वर्ना पांच सवारियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। इस जगह से बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, यहां लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई है। स्थानीय लोग देवराज, संतोष, विपिन, नरेश और अमित का कहना है कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पुरानी और खटारा बसों को भेज रहा है। हर दूसरे दिन बसें खराब हो जाती हैंं। ग्रामीण क्षेत्रों में तंग सड़कें, गहरी खाइयां हैं, जिससे कभी भी सड़क हादसा हो सकता है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से ग्रामीण रूटों पर दुरुस्त बसों को भेजा जाए। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed