फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hrithik Palsara became co-spokesperson of Bharatiya Janata Yuva Morcha, District Mahasu

Rampur Bushahar News: ऋतिक पालसरा बने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू के सह प्रवक्ता

Wed, 11 Mar 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र के रहने वाले युवा कार्यकर्ता ऋतिक पालसरा को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू के सहप्रवक्ता नियुक्त किया गया। ऋतिक की इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऋतिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ऋतिक पालसरा लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छात्र जीवन से ही उन्होंने राष्ट्रहित और समाज हित से जुड़े विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। ऋतिक पालसरा का छात्र राजनीति और सामाजिक कार्यों में लंबा अनुभव रहा है। वर्ष 2017 से 2024 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। परिषद के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश सहमंत्री, अमृत महोत्सव विस्तारक, शिमला महानगर मंत्री और कोटशेरा महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। ऋतिक पालसरा ने विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य किया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्र सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया। साल 2025 में ऋतिक पालसरा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े और समाज से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऋतिक को साल 2025 में ही भारतीय जनता युवा मोर्चा कुमारसैन मंडल का उपाध्यक्ष चुना गया। भाजपा और भाजपा जनता युवा मोर्चा के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उम्मीद जताई है कि वे संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article