फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HPMC is not buying C grade apples in Nankhari, 12/20 and Naren area

सरकार ने केंद्र तो खोले, लेकिन नहीं खरीदे जा रहे सेब : कौल

Tue, 09 Sep 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
सेब की हजारों बोरियां सड़ने के कगार पर, आर्थिकी को बड़ा झटका
विज्ञापन

ननखड़ी ,12/20 और नरेण क्षेत्र में एचपीएमसी नहीं खरीद रहा सी ग्रेड सेब
आपदा के समय दोहरी मार झेल रहे बागवान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल नेगी ने रामपुर और ननखड़ी के सेब खरीद केंद्रों में एचपीएमसी की ओर से बागवानों के सी ग्रेड सेब को न खरीदे जाने पर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस बार ननखड़ी और नरेण क्षेत्र में भारी बरसात और ओलावृष्टि होने से बागवानों का काफी सेब गिरा है, जिसको बोरियों में भरकर बेचा जाता है। सेब खरीद केंद्रों में इन सी ग्रेड सेब को एचपीएमसी लेने से मना कर रहा है, जोकि बागवानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि एचपीएमसी ने इस सीजन में सेब खरीद के लिए ननखड़ी तहसील में गाहन, अड्डू, ननखड़ी, कुगलबाल्टी, जबालड़ा, खमाडी, खमाड़ी, पनेल में केंद्र खोले हैं। रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र, देवठी, कूहल, कंछिन क्षेत्र के नरेण, बाहली, पलजारा और जराशी में केंद्र खोले हैं, लेकिन एचपीएमसी की ओर से सी ग्रेड सेब नहीं खरीदा जा रहा है, तो इन केंद्रों को खोलने का क्या फायदा है। आपदा के समय बागवान दोहरी मार झेल रहा है। सरकार और एचपीएमसी बागवानों पर तुगलकी फरमान थोप रही है, जोकि बहुत निंदनीय है। सरकार बागवानों के प्रति संवेदनहीन है। बागवानों पर बहुत बड़ा संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बागवानों को पेश आ रही समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। सेब खरीद केंद्रों में सेब खरीद के निर्देश देकर बागवानों को जल्द राहत प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article