फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house on fire

फनौटी में तीन मंजिला मकान में लगी आग, चार कमरे राख

Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
house on fire
आनी के फनौटी गांव में तीन मंजिला मकान जलकर राख। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी के फनौटी गांव में शुक्रवार दोपहर एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। चार कमरे आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और साथ लगते मकानों को बचाया।
विज्ञापन

हालांकि अग्निशमन विभाग का वाहन भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लिया था। लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मकान में रखी लहसुन और जौ की फसल भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे फनौटी गांव में काष्ठकुणी शैली में बने तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। मकान मालिक खेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तेज हवा चलने से आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि मकान को पशुचारे और फसलों को रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मकान में लहसुन और जौ की फसल रखी गई थी। वार्ड सदस्य सोहन लाल ने कहा कि आग की सूचना प्रशासन को दे दी है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed