{"_id":"624c7c9f3822e44d8229fcd7","slug":"house-fire-in-nankhari-lateri-village-rampur-hp-news-sml4047859145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी के लटेरी गांव में दो मंजिला मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी के लटेरी गांव में दो मंजिला मकान जला
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 2 बजे ननखड़ी के कटेरी गांव में भड़की आग।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। जिला शिमला की ननखड़ी तहसील मुख्यालय के लटेरी गांव में सोमवार रात एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में देखते ही देखते दो मंजिला मकान राख के ढेर में तबदील हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में सो रहे परिवार के सदस्यों को आग लगने की भनक लग गई, नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था। इस घटना में तीन परिवारों के सिर से छत छिन गई है। अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं राजस्व विभाग की टीम भी नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 2 बजे लटेरी गांव के रूप सिंह के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे थोड़ी ही देर में आग पूरे मकान में फैल गई। रूपसिंह को जैसे ही इसकी भनक लगी तो उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर किसी तरह से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग ने देखते ही देखते घर को राख की ढेर में तबदील कर दिया। थाना ननखड़ी के प्रधान राजेश ठाकुर ने अग्निकांड की सूचना पुलिस और अग्निशमन दल रामपुर को दी। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन आग को बुझाने में कामयाबी नहीं मिल पाई।
इस घटना में देखते ही देखते मकान समेत उसमें रखा सामान, खाद्य सामग्री और लाखों के आभूषण जलकर स्वाह हो गए। अग्निशमन केंद्र रामपुर से अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। करीब दो घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही मकान जलकर राख हो गया था। अग्निशमन दल के सदस्यों ने सुबह तक पूरी तरह से आग पर काबू पाया लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। ननखड़ी पंचायत प्रधान राजेश ठाकुर ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
तीन परिवार बेघर, सिर से छिनी छत
गौर हो कि मंगलवार सुबह रिहायशी मकान में आग की भेंट चढ़ने से घर के आठ कमरे जल गए। इस घटना में तीन परिवार बेघर हो गए हैं। अब उनके सामने भविष्य की चिंता सता रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का हाल जाना। उन्होंने तीनों परिवारों को 15-15 हजार रुपये की फौरी मदद दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।