फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hopes raised for the start of the Shrikhand Mahadev Yatra from Phancha

Rampur Bushahar News: फांचा से श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू होने की जगी उम्मीद, 14 किलोमीटर लंबा मार्ग होगा विकसित

Thu, 25 Jun 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
रामपुर प्रशासन ने फांचा से श्रीखंड महादेव ट्रेक को विकसित करने का पर्यटन विभाग को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

सुरक्षा, तकनीकी व्यवहार्यता के लिए पर्वतारोहण संस्थान मनाली से सेवाएं लेने की सिफारिश
पर्यटन एवं ट्रेकिंग मार्गों के विकास कार्यक्रम के तहत तैयार किया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। फांचा वाया नंती-टिक्कर से 12 वर्ष बाद श्रीखंड महादेव की पवित्र यात्रा के शुरू होने की आस जगी है। इस मार्ग से श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फांचा से श्रीखंड तक करीब 14 किलोमीटर लंबे मार्ग को विकसित किया जाएगा। इसे लेकर उपमंडल प्रशासन रामपुर ने प्रस्ताव तैयार किया है और जिला पर्यटन अधिकारी को भेजा है। ज्यूरी के उन्नू महादेव से बंद पड़ी पवित्र छड़ी यात्रा के शुरू होने की उम्मीद जगी है। उत्तर भारत के कुल्लू जिले में स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए अब वाया बागीपुल के साथ-साथ वाया फांचा होकर भी यात्रा शुरू होने की प्रबल उम्मीद बढ़ गई है। प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के बजट आश्वासन के तहत पर्यटन एवं ट्रेकिंग मार्गों के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। फांचा से वाया नंती, टिक्कर मार्ग समुद्र तल से 2293 मीटर से लेकर 5111 मीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और हिमालयी पर्वत शृंखलाओं, घने जंगलों, झरनों, ग्लेशियरों और धार्मिक महत्व के स्थलों से होकर गुजरता है। इस मार्ग से यात्रा को फिर से शुरू करने को लेकर 18 जून को फांचा में विभिन्न विभागों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई थी। इस बैठक में यात्रा मार्ग के विकास को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद वन विभाग ने प्रारूप प्रस्ताव तैयार किया और पर्यटन विभाग को भेजा।
यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाई जाए सुविधाएं
पर्यटन विकास अधिकारी को भेजे प्रस्ताव में इस मार्ग पर स्थायी आश्रय स्थल, विश्राम शेड, सुरक्षा रेलिंग, सूचना एवं दिशा संकेतक बोर्ड, पर्यावरण अनुकूल शौचालय, कचरा प्रबंधन प्रणाली और संचार सुविधाओं के विकास की आवश्यकता बताई गई है। साथ ही मार्ग की सुरक्षा और तकनीकी व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली की सेवाएं लेने की भी सिफारिश की गई है।
विज्ञापन



फांचा से श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और ठहराव को लेकर तैयार किया गया प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा है। फांचा से श्रीखंड महादेव तक करीब 14 किलोमीटर लंबे ट्रेक को विकसित करने की योजना है। - अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर हर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article