{"_id":"6a3a95773717948791042118","slug":"honoured-by-the-state-election-commissioner-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-163147-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू नप चुनाव में महिला शक्ति का परचम, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू नप चुनाव में महिला शक्ति का परचम, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन
नगर परिषद रोहड़ू निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देन
राज्य चुनाव आयुक्त ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में मंगलवार को चांशल सम्मेलन कक्ष, कार्यालय उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रोहड़ू नप चुनाव के दौरान ड्यूटी देने वालीं महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त, हिमाचल प्रदेश, अनिल खाची ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि नगर परिषद रोहड़ू निर्वाचन-2026 लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता, दक्षता एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मतदान से लेकर मतगणना तक संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से किया जाना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। आयुक्त ने कहा कि नगर परिषद रोहड़ू के चुनाव में महिला कर्मचारियों ने देश-प्रदेश में एक नई मिसाल कायम की है। इस अवसर पर निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों, मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य सहयोगी कर्मचारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मेश रामोत्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा चुनाव के दौरान की गई समस्त व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।