फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal's team will showcase its strength in the National Open Ice Skating Competition in Dehradun.

Rampur Bushahar News: देहरादून में राष्ट्रीय ओपन आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम दिखाएगी दमखम

Thu, 25 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
. वीरवार को रवाना हुई 34 सदस्यीय टीम, 26 खिलाड़ी शिमला के शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ओपन आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। वीरवार को 34 सदस्यीय हिमाचल की टीम देहरादून के लिए रवाना हुई। देहरादून में 27 से 29 तारीख तक ओपन आइस स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। हिमाचल प्रदेश की 34 सदस्यीय टीम में ठियोग के चियोग क्षेत्र के 14 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रदेश आइस स्केटिंग संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर ने बताया कि इस टीम के प्रशिक्षक के रूप में दिग्विजय राणा और रोविंद्र वर्मा अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिमला जिला से कुल 26 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 14 खिलाड़ी ठियोग क्षेत्र से हैं। ठियोग से चयनित खिलाड़ियों में रेयांश वर्मा, सारांश वर्मा, कार्तिक वर्मा, अनिरुद्ध चंदेल, दिव्यांश जगता, हार्दिक ठाकुर, शुभम ठाकुर, अर्पिता जगता, ईशानी ठाकुर, यशवर्धन, आरव जगता, नॉरविन, आद्विक जगता और काश्वी शामिल हैं। इसके अलावा खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग ले चुके खिलाड़ियों में सारांश वर्मा और शुभम ठाकुर शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों में सारांश, रेयांश, शुभम, अनिरुद्ध और हार्दिक के नाम प्रमुख हैं। पूर्व जिला परिषद सदस्य सोहन ठाकुर ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं और इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से शानदार खेल प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed