फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal Shimla Tikkar outpost in-charge suspended for negligence in duty

हिमाचल: ड्यूटी में कोताही बरतने पर टिक्कर चौकी का प्रभारी निलंबित, डीएसपी रोहड़ू ने किया था औचक निरीक्षण

Sun, 01 Mar 2026 10:50 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 01 Mar 2026 10:50 AM IST
सार

शिमला के रोहड़ू थाना के तहत आने वाली टिक्कर पुलिस चौकी के प्रभारी को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Shimla Tikkar outpost in-charge suspended for negligence in duty
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्यूटी में कोताही बरतने पर पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही चौकी प्रभारी को कैथू लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को दो टूक कहा है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को डीएसपी रोहड़ू देर रात पुलिस थाना रोहड़ू के तहत आने वाली पुलिस चौकी टिक्कर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने चौकी का निरीक्षण करने के साथ ही प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान चौकी प्रभारी की ड्यूटी में कोताही पाई गई। इसको देखते हुए डीएसपी रोहडू़ ने एसएसपी शिमला को रिपोर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी शिमला ने शनिवार को पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी को निलंबित करने के साथ ही पुलिस लाइन कैथू में हाजिर होने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी शिमला आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह जिला शिमला से पहले भी अपने कार्यों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। वह ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ हमेशा से ही कड़ी कार्रवाई करते रहे हैं। इससे पहले भी एसएसपी शिमला थाना ठियोग समेत कई पुलिस स्टेशनों का खुद निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने पर पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

ठियोग के जराई गांव में भांजे की हत्या, मामा परिवार सहित फरार
उपमंडल ठियोग के गांव जराई में नेपाल मूल के एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का शक उसके मामा पर है। मामा परिवार सहित फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश करने में जुट गई है। गांव जराई के जगदीश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बगीचे में दो कमरों में काम के लिए एक नेपाली परिवार को ठहराया था। इसमें सुरेश, उसकी पत्नी, तीन बेटियां, दो बेटे और उसका भांजा धनीराम रहते थे। शनिवार सुबह जब वहां गया तो दोनों कमरे बंद मिले। जांच की तो एक कमरा खाली मिला, जबकि दूसरे कमरे में धनीराम फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जब पास जाकर देखा तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं, उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायतकर्ता ने संदेह जताया है कि सुरेश ने इस घटना को अंजाम दिया है और अपने परिवार सहित मौके से फरार हो गया है।

उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। संदिग्ध व्यक्ति और उसके परिवार की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed