फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health

स्क्रब टायफस की जांच के लिए किट तक नहीं

Fri, 20 Sep 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पांच जिलों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले खनेरी अस्पताल में कब व्यवस्था बेहतर होगी, इसके बारे में कहना मुश्किल है। दुर्गम इलाके के लोगों को उपचार मुहैया करवाने वाले इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को अव्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है। पूर्व में रही कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार यहां व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह से नाकाम साबित रही हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी रहती है। शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और मंडी जिले से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए टेस्ट और एक्सरे करवाना प्रारंभिक कार्य रहता है, लेकिन अस्पताल में बीते दो वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीज निजी लैबों में जाकर लुटने को मजबूर हैं। अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्टों के पद रिक्त होने से मरीज अस्पताल से बाहर जाकर एक अल्ट्रासाउंड के 700 से 900 रुपये देने को मजबूर हैं। यही हाल यहां एक्सरे का भी है। 20 साल पहले स्थापित की गई एक्सरे मशीन दो या तीन एक्सरे निकालने के बाद ही हांफ जाती है और मशीन से धुआं निकलना शुरू हो जाता है। ऐसे में एक्सरे भी निजी लैबों के सहारे हो रहे हैं, जबकि एक एक्सरे के 250 के बजाय 400-500 रुपये मरीज चुका रहे हैं। यही नहीं, अस्पताल में इन दिनों घातक बीमारी स्क्रब टायफस तक की जांच की सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल रही। स्क्रब टायफस की जांच भी एसआरएल और निजी लैबों में ही हो पा रही है।
विज्ञापन

बिस्तरों की भी अस्पताल में खासी कमी चल रही है। गायनी वार्ड में जहां 40 बिस्तरों की व्यवस्था है, यहां 80 से 100 मरीजों को दाखिल किया गया है। वार्ड के एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाया जा रहा है। सरकार और विभागीय अनदेखी के चलते अस्पताल में दिन प्रतिदिन सुविधाएं बढ़ने के बजाय निम्न स्तर पर जा रही हैं। उधर, खनेरी अस्पताल के एमएस नरेंद्र मेहता ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पदों के बारे में समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। अस्पताल में 20 साल पहले लगी एक्सरे मशीन को रिपेयर करने के लिए इंजीनियर मंगवाया गया है। अधिकारियों को नई एक्सरे मशीन लगाने के बारे में भी सूचित किया गया है। अस्पताल में स्क्रब टायफस की किट समाप्त हो गई है। एक-दो दिन में इसकी सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed