फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Governor honors Sikandar Bansal for his literary contribution

Rampur Bushahar News: राज्यपाल ने सिकंदर बंसल को साहित्यिक योगदान के लिए किया सम्मानित

Sun, 04 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Governor honors Sikandar Bansal for his literary contribution
सिकंदर बंसल को राजयपाल से प्रशस्ति-पत्र दे कर सम्मानित करते हुए। संवाद
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी के अंग्रेजी प्रवक्ता सिकंदर बंसल को सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान साहित्यिक योगदान और काव्य लेखन के लिए प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम लोक भवन, शिमला में आयोजित ‘साहित्य से सेवा’ काव्य गोष्ठी के दौरान संपन्न हुआ। बंसल रामपुर बुशहर नगर परिषद के वार्ड नंबर-6 डकोलर के स्थायी निवासी हैं। वे लंबे समय से कविता लेखन के साथ-साथ सामाजिक और समसामयिक विषयों पर लिखते रहे हैं। उनकी रचनाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होती हैं। पिछले करीब दस वर्षों से वे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए नियमित रूप से लेख लिख रहे हैं। ये लेख समसामयिक, सामाजिक, शैक्षणिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर आधारित होते हैं। उनकी साहित्यिक और सामाजिक सक्रियता को पहले भी विभिन्न मंचों पर पहचान मिली है। दूरदर्शन शिमला पर उनके दो साक्षात्कार प्रसारित हो चुके हैं। इसी वर्ष समर फेस्टिवल शिमला के दौरान भी उनके काव्य लेखन के लिए उन्हें उपायुक्त शिमला की ओर से सम्मानित किया गया था। राज्यपाल की ओर से प्राप्त इस सम्मान पर क्षेत्र के साहित्यकारों और उनके शुभचिंतकों ने सिकंदर बंसल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article