फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   gincha people demand road form mla

गिंछा गांव को सड़क से जोड़ने की लगाई गुहार

Thu, 24 Mar 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
gincha people demand road form mla
गिंछा गांव का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीसी सदस्य हंसराज की अध्यक्षता में विधायक नंदलाल से मिलते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की बाहली पंचायत का गिंछा गांव आजादी के सात दशकों के बाद भी सड़क सुविधा से महरूम है। सड़क सुविधा से न जुड़ पाने के कारण सैकड़ों बाशिंदों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कतें पेश आ रही है। वहीं किसान-बागवानों को भी सेब सहित अन्य फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में वीरवार को गिंछा गांव का प्रतिनिधिमंडल बीडीसी सदस्य हंसराज की अध्यक्षता में विधायक नंदलाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मांग उठाई कि गिंछा गांव को एंबुलेंस सड़क से जोड़ा जाए। लोगों ने बताया कि सड़क सुविधा नहीं होने से खासकर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सैकड़ों किसान-बागवानों को भी सेब सहित अन्य फसलों को मंडी पहुंचाने में दुश्वारियां आ रही हैं।
विज्ञापन

इसको देखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से शीघ्र गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठाई है। विधायक नंदलाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द सड़क निर्माण के लिए बजट राशि और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाए। ग्रामीणों को सड़क सुविधा प्रदान करना प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर विद्या देवी, जिमू देवी, सुरजीत सिंह, अभिषेक, सुरेश, राहुल और कुलदीप भलूनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed