फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Garbage collected on the banks of Satluj

Rampur Bushahar News: सतलुज के किनारे कचरा किया इकट्ठा

Mon, 19 Feb 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Garbage collected on the banks of Satluj
रामपुर में सतलुज में सफाई करती महिलाएं।
हरिकृष्णा गोसेवा सोसायटी ने नदी की सफाई का उठाया जिम्मा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सतलुज तट पर बढ़ रही आबादी से नदी के पानी को लगातार दूषित हो रहा है। खासकर शहर से सटे इलाकों में नदी किनारे कचरा ही कचरा फैला है। हरिकृष्ण गोसेवा सोसायटी ने नदी को स्वच्छ करने का जिम्मा उठाया है।
सोसायटी के सदस्यों ने रामपुर में सतलुज नदी और किनारों पर पड़े कचरे को एकत्र किया। सोसायटी ने क्लीन रिवर सतलुज के बैनर तले मुहिम की शुरूआत की है। सदस्यों ने कहा कि इस मुहिम की शुरूआत तो हो गई है, लेकिन सतलुज को साफ करना चुनौतीपूर्ण है। सतलुज का कोई भी हिस्सा अभी तक साफ नहीं किया गया है। ऐसे में हजारों टन कूड़ा सतलुज के किनारे और नदी में समाया है। इसे साफ करना आसान नहीं है।
विज्ञापन

सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने इस मुहिम की शुरूआत कर लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और नदी को स्वच्छ रखने में अपना अहम योगदान दें। साथ ही सोसाइटी ने सरकार से आह्वान किया है कि वे भी इस मुहिम में अपने स्तर पर कोई उचित कदम उठाएं। सतलुज से निकाले कूड़े को ठिकाने लगाना भी एक और चुनौती है। सोसायटी पहले चरण में रामपुर और आसपास सतलुज के किनारे कूड़ा इकठ्ठा किया जा रहा है। इस स्वच्छता अभियान में सोसायटी के कृष्णा, लज्जा गुप्ता, दीपा, सुषमा, लीलावती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed