{"_id":"5f3965638ebc3e3cc352ca19","slug":"freedom-day-rampur-hp-news-sml3418738183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह रिकांगपिओ के रामलीला मैदान में मनाया गया। समारोह में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की और मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस विभाग के उप निरीक्षक अंकुश डोगरा ने किया। परेड में भारत तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल पुलिस, गृह रक्षा और बैंड की टुकड़ियों ने भाग लिया।
नरेंद्र बरागटा ने कहा कि आजादी के बाद देश ने हर क्षेत्र में उन्नति की है। वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद जिला किन्नौर विकास में अग्रसर है। जिला प्रशासन ने कोरोना से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर मास्क, सैनिटाइजर और साबुन उपलब्ध करवाने के लिए 72 लाख रुपये की राशि जारी की है। प्रभावी कदमों के कारण ही जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा कम मामले सामने आए हैं। बरागटा ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है।
इस मौके पर प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिप अध्यक्ष टाशी यंगचेन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा, उपायुक्त गोपाल चंद, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, एसडीएम डॉ. अमरेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।