{"_id":"679ccd383313f0231c002868","slug":"four-caught-with-chitta-and-charas-in-nerva-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-129131-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा में चिट्टा और चरस के साथ चार धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा में चिट्टा और चरस के साथ चार धरे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और चरस के साथ चार लोग पुलिस ने पकड़े हैं। पहले मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान यूपी निवासी एक युवक को नेरवा में करीब ढाई ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। नेरवा थाना के हेड कांस्टेबल मुकेश टीम के साथ रेस्ट हाउस के पास गश्त पर थे। इस दौरान नेरवा से भट्ठी नाला की तरफ जा रहे यूपी के जिला सहारनपुर, तहसील बेहट, अनवरपुर बुरोली निवासी 29 वर्षीय अशरफ से तलाशी के दौरान 2.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दूसरे मामले में झमराड़ी पुलिस चेक पोस्ट चेकिंग के दौरान फेडिजपुल की तरफ से नेरवा की ओर जा रही कार एचपी 08 ए 4050 को चेकिंग के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर तीन युवकों रोहित, मुन्ना लाल व रविंदर निवास चोपाल से 25.71 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है ।