फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Forest fire in Shilabangla damaged many treesForest fire in Shilabangla damaged many trees

Rampur Bushahar News: शिल्लाबंगला में जंगल में लगी आग से कई पेड़ों को हुआ नुकसान

Wed, 10 Dec 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Forest fire in Shilabangla damaged many treesForest fire in Shilabangla damaged many trees
नित्थर के शिल्लाबंगला में जंगल में फैली आग पर ग्रामीणों और वन विभाग ने पाया काबू। संवाद
स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में शरारती तत्वों ने बुधवार दोपहर को जंगल में लगा दी। इसमें कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। नित्थर के वन क्षेत्र शिल्लाबंगला के पास अज्ञात लोगों ने जंगल में आग लगा दी। हालांकि, इस आग से जंगल को ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कुछ पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो समूचे जंगल में आग फैल जाती और भारी नुकसान होता। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते इस पर काबू पाया और जंगल की आग को फैलने से रोका। नित्थर में यही एक मात्र देवदार का घना जंगल है, जिससे नित्थर की खूबसूरती पर चार चांद लगते हैं। वन रक्षक नित्थर बीट हितेश ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को फैलने से बचाया। वन रक्षक हितेश ने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि यदि वे अपनी मलकियत में भी आग लगाएं, तो अच्छे से उसे बुझा दें, क्योंकि यही आग वनों को नुकसान पहुंचा सकती है। क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण सूखे की स्थिति बनी हुई है और ऐसे में जंगलों में फैलने वाली आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article