फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   forest fire case in kinnaur kamaru

कामरू पंचायत में धू-धूकर जल रहे जंगल

Sat, 01 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
forest fire case in kinnaur kamaru
कामरू पंचायत में धूं-धूं कर जल रहे जंगल - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। सर्दियों के मौसम में किन्नौर जिले के कल्पा खंड की ग्राम पंचायत कामरु में बीते तीन दिन से जंगल जल रहे हैं। आग से कायल के पेड़ों सहित वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पंचायत, युवक मंडल और अग्निशमन विभाग की टीम ने 85 फीसदी आग पर काबू पा लिया है, जबकि शेष आग को बुझाने का कार्य युद्धस्तर पर प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

कामरु पंचायत के जंगल में भड़की आग पर शनिवार को तीसरे दिन भी पूरी तरह से काबू नहीं हो पाया हैं। जंगल में लगी आग से कायल के पेड़ों, बेशकीमती जड़ी बूटियों सहित करोड़ों की वन संपदा को क्षति पहुंच हैं। बीते वीरवार को पंचायत के तेलंगक्यू जंगल आग भड़क गई थी।
विज्ञापन

कामरू पंचायत, युवक मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार, अंकुश नेगी, अजीत नेगी, श्याम सुंदर नेगी, वन विभाग के बीट गार्ड बटसेरी माइकल विजय, ज्ञान प्रकाश नेगी, नवल किशोर नेगी, अग्निशमन केंद्र सांगला सहित कामरु गांव के अन्य लोगों ने फायरलाइन काटकर जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया है। मगर अभी भी आग पुराने और गिरे पेड़ों में सुलग रही है। इससे अभी भी आग पर के फैलने का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के आरओ किल्बा पलसराम द्रैक ने कहा कि कामरु के तेलंगक्यू जंगल में लगी आग पर फायरलाइन काटकर काबू पा लिया गया है। आग को जल्द बुझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed