फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Forest Division Rampur launched a tree plantation campaign

Rampur Bushahar News: वन मंडल रामपुर ने चलाया पौधरोपण अभियान

Fri, 05 Jun 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Forest Division Rampur launched a tree plantation campaign
रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत के फैनीधार में पौधरोपण अभियान के दौरान एसडीएम और डीएफओ सहित अन्य
वन मंडल रामपुर ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

. फैनीधार में मुख्य अरण्यपाल, एसडीएम और उप अरण्यपाल ने किया अभियान का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वन मंडल रामपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री के एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रमों में मंडल भर से 150 लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंडल का मुख्य कार्यक्रम शिंगला पंचायत के फैनीधार में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अरण्यपाल चंदू लाल, उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह, उप अरण्यपाल गुरहर्ष सिंह और शिंगला पंचायत के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अग्निशमन विभाग रामपुर, हिम आईटी एजूकेशन और फीन वर्ल्ड संस्थान के छात्रों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

वहीं, सराहन खंड में यह दिवस आईटीबीपी की 43वीं बटालियन और एनडीआरएफ कोटला के संयुक्त सहयोग से मनाया गया, जिसमें प्रकृति संरक्षण में अंतर-एजेंसी एकजुटता की भावना को और बल दिया। साथ ही सराहन वन रेंज के अंतर्गत जघोरी बीट में महिला मंडल निचला ब्रांडा, महिला मंडल जघोरी ब्रांडा, महिला मंडल चंडी और महिला मंडल रामकोट की सक्रिय भागीदारी सहित राजकीय विद्यालय जघोरी के छात्र-छात्राओं के साथ सामुदायिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप अरण्यपाल रामपुर गुरहर्ष सिंह ने कहा कि इन कार्यक्रमों में सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा बलों, शैक्षणिक संस्थाओं, महिला मंडलों और स्थानीय समुदायों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि वनों और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। वन मंडल रामपुर एक हरित और स्वस्थ हिमालयी क्षेत्र के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed