{"_id":"6a5cbd1afad3761c11088a80","slug":"forest-departments-action-in-the-illegal-timber-case-is-commendable-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165162-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध लकड़ी मामले में वन विभाग की कार्रवाई सराहनीय : हितेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध लकड़ी मामले में वन विभाग की कार्रवाई सराहनीय : हितेश
विज्ञापन
निजी आरा मशीन संचालक का सामाजिक बहिष्कार करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी ने कल्पा में अवैध लकड़ी पकड़े जाने के मामले में स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने संबंधित आरा मशीन संचालक व्यापारी के सामाजिक बहिष्कार की मांग उठाई। रिकांगपिओ में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिप सदस्य ने कहा कि 5 जुलाई को कल्पा स्थित आरा मशीन परिसर में वन विभाग ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध लकड़ी जब्त की थी। इस कार्रवाई पर उन्होंने डीसीएफ किन्नौर अरविंद, एसीएफ करण, आरओ, बीओ, वन रक्षकों और वन मित्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पकड़ी गई लकड़ी पर न तो कोई आधिकारिक हैमर लगा था और न ही इसे लाने की कोई अनुमति थी। मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए डीसीएफ किन्नौर ने उक्त व्यापारी के वाइल्ड क्राफ्ट नामक इंपोर्टेड टिंबर बाजार को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किए हैं और उसका इंपोर्टेड टिंबर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए एसीएफ करण की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जिसमें आरओ और बीओ को शामिल किया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक वहां कोई भी व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया है कि सस्ती लकड़ी के फेर में न पड़ें। चोरी की लकड़ी खरीदने के चक्कर में आने वाले समय में आम लोगों के घरों की भी जांच हो सकती है। नेगी ने कहा कि इससे पहले भी उक्त व्यक्ति ने गलत तरीके से भूमि ली, उस पर अवैध फ्लैट बनाए और बिना अनुमति होमस्टे का संचालन किया। शिकायत के बाद वर्तमान में उसका होमस्टे बंद है और बिजली-पानी का कनेक्शन कटा हुआ है। हितेश नेगी ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ट्राइबल एक्ट और संवैधानिक व्यवस्थाओं का सम्मान नहीं करता है और किन्नौर की भोली-भाली जनता पर अभद्र टिप्पणियां करता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले और स्थानीय अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे तत्वों का जनता को पूर्ण रूप से सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। इस दौरान डीसीसी उपाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी और महासचिव वासु भूषण मौजूद रहे।