फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Folk artists created a stir at the Birshi fair in Dansa

Rampur Bushahar News: डंसा में बिरशी मेले में लोक कलाकारों ने मचाया धमाल

Fri, 15 May 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Folk artists created a stir at the Birshi fair in Dansa
डंसा में आयोजित बिरशी मेले में ग्रामीणों ने लगाई नाटी। संवाद
डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम की चार ठहरियों में शुमार डमयापुरी डंसा में देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में शुक्रवार को बिरशी मेले में लोक कलाकारों ने धमाल मचाया। कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नाटी का आनंद उठाया। परशुराम नाटक क्लब के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षक जेल मोती लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। परशुराम मंदिर समिति की समस्त कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवक मंडल नोग के अध्यक्ष डैनी कायथ, हरी सिंह शर्मा और मेहर चंद शर्मा रहे। लोक कलाकारों ने पहाड़ी, किन्नौर और पंजाबी गाने पेश कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण लोक कलाकारों में राजेश त्यागी, रोहिणी डोगरा, एंकर विजय शर्मा और गायक अनुज नेगी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी, दिनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, विष्णु शर्मा, निखिल शर्मा, गोविंद कायथ, होरी लाल शर्मा, दिनेश शर्मा और रमन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article