फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   five injured in nigulsari ston hit hrtc buses

निगुलसरी में एचआरटीसी बस पर गिरे पत्थर, पांच घायल

Mon, 04 Oct 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
five injured in nigulsari ston hit hrtc buses
निगुलसेरी के पास पत्थर गिरने से चोटिल व्यक्ति - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी में एक बार पहाड़ी से पत्थर एचआरटीसी बस पर जा गिरे। इस हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों को चोटें आई है। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस ठंगी से धर्मशाला की ओर जा रही थी। बस के सामने का शीश टूटकर पत्थर बस की अगली शीट के आगे जा गिरा। गनीमत रही कि बस चालक ने साहस का परिचय देते हुए बस को आगे की ओर निकाल दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला सोमवार सुबह 11 बजे का है जब ठंगी से धर्मशाला रूट पर जा रही बस निगुलसरी के समीप पहुंची। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरा शुरू हो गए। इससे एक बड़ा पत्थर के सामने वाले शीशे पर जा गिरा और शीशे को तोड़ता हुआ भीतर गिर गया। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। बस पर पत्थर गिरते ही सभी सवारियों में अफरा तफरी मच गई और वह बचाव के चीखने लगे।
विज्ञापन

गनीमत रही कि चालक ने इस घटना के बावजूद धैर्य बनाए रखा और बस को किसी तरह से उक्त स्थान से आगे निकाला। इसके थोड़ी देरी के बाद बस को रोका। हादसे में पांच सवारियों को चोटें आई हैं। इसी बस से ही सभी घायलों को उपचार के लिए ज्यूरी और खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी छुट्टी दे दी गई है। निगुलसरी में एक बार फिर हुए हादसे से जिले के हजारों लोग खौफजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
निगुलसरी में 11 अगस्त को हुए हादसे में 28 लोगों की चली गई थी जान
नेशनल हाईवे-5 पर स्थित निगुलसरी में 11 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे में 28 लोगों की जान चली गई थी। लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ समेत प्रशासन की टीमों को कई दिनों में मलबे में शवों को तलाश करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद प्रशासन ने पहाड़ी पर गिरने के लिहाज से खतरनाक बनी चट्टानों को हटाया था। मगर इसके बाद भी उक्त स्थान पर फिर से चट्टानें गिरने से जिले के लोग डरे हुए हैं। इस हादसे के बाद भी वाहनों पर यहां पत्थर गिर चुके हैं।

इनसेट
डीएसपी भावानगर राजू ने बताया कि एचआरटीसी बस में पत्थर गिरने से तीन लोगों को चोटें लगी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को चोटें लगी हैं, उन लोगों को उसी बस में महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया है। आरएम रिकांगपिओ अजेंद्र चौधरी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed