{"_id":"5ee4f3ce8ebc3e4328027c14","slug":"fire-rampur-hp-news-sml335542833","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग बाजार में आग लगने से दुकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग बाजार में आग लगने से दुकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग के शाली बाजार में शनिवार सुबह कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अन्य दुकानों को जलने से बचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा पांच बजे सैर पर निकले कुछ लोगों ने रवि डोगरा की दुकान से धुआं निकलता देखा। थोड़ी देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। सूचना सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने आग को फैलने से रोका। इस आगजनी में नजदीक चाय की दुकान को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। प्रभावित रवि डोगरा को व्यापार मंडल ठियोग के महासचिव गौरव जोशी ने 5500 रुपये राहत के तौर पर दिए।
उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलदार वेद प्रकाश एवं नगर परिषद अध्यक्ष शीला वर्मा ने मौके पर पहुंचे कर प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ठियोग की ओर से प्रभावित परिवार की पूरी मदद की जाएगी।