{"_id":"5edfb6f38ebc3e42be64dd8f","slug":"fire-rampur-hp-news-sml335188216","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदूण पंचायत में आग से 12 कमरों का मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदूण पंचायत में आग से 12 कमरों का मकान राख
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की ग्राम पंचायत जदूण में आग लगने से 12 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जदूण गांव के साथ लगते डाकपवाड़ गांव में रोशन लाल पुत्र केवल राम के मकान में दोपहर बाद अचानक आग भड़क गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय आग लगी उस समय घर पर कोई नहीं था। लकड़ी से बने इस मकान में इतनी भीषण आग लगी कि काबू करना मुश्किल हो गया। हालांकि बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ स्वाह हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम कुमारसैन निशांत तोमर और तहसीलदार कुमारसैन सुनील कायथ भी मौके पर पंहुचे और पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी सहायता राशि दी। पटवारी को जल्द नुकसान के आकलन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।