फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire

सौरधार में 12 मकान जलकर राख

Wed, 19 Feb 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
नेरवा। ग्राम पंचायत बौहर के सौरधार में 12 मकान (दोगरियां) जलकर राख हो गईं। आग की भेंट चढ़े दोमंजिला मकान की निचली मंजिल में पशु और भेड़ बकरियां रहते थे। जबकि ऊपरी मंजिल में लोग खुद रहते थे। इनमें रखा गया पशुओं का चारा भी जल गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनी राम तोमर, गुलाब सिंह चौहान, नैन सिंह जोशी, नाग चंद जोशी, रेलु राम जोशी, झींगी देवी, चंदन सिंह नंबरदार, भज्जी देवी, सीताराम जोशी, ग्यारू राम, भगतराम व सुखराम चौहान की इन दोगरियों में रखा घास और भूसा जलकर राख हो गया है। बौहर के ढकेड़, धमरौली और बिगरौली गांव के सभी परिवारों की सौरधार में सैकड़ों बीघा जमीन है। लोग यहां अपने पशुओं के साथ अस्थायी रूप से इन दोगरियों में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। सौरधार में पर्याप्त चरागाह होने के कारण इन गांवों के लोग अपने पशुओं को बारह महीने यहीं पर रखते हैं। गर्मियों में अधिकांश लोग अपनी भेड़ बकरियों को घरों से यहीं लेकर आते हैं। आग लगने के बाद इन लोगों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। पंचायत प्रधान सरला जोशी ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जाए। उधर, आग से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय कानूनगो मेला राम शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल को रवाना हो गई है। नायब तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed