{"_id":"5f7362808ebc3e91b6410243","slug":"fire-on-house-rampur-hp-news-sml346709368","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबोई गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबोई गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। उपमंडल की जांगला उपतहसील के अंतर्गत अंबोई गांव में दो मंजिला मकान में आग लग गई जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रशासन की ओर से करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। जब रसोईघर से अचानक भड़की आग ने कुछ ही पल मे पूरे घर को राख कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस टीम व दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। टीम ने मिलकर आग को फैलने से बचाया। लकड़ी से बना मकान पूरी तरह आग से जलकर राख हो गया।
डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि यह मकान अजित कुमार पुत्र सागर दास निवासी अंबोई सब तहसील जांगला का था। आग में चार कमरों का मकान पूरी तरह से राख हो गया है। जिसमें करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जबकि किसी प्रकार के जानमाल कि क्षति नहीं हुई है। वही नायब तहसीलदार जांगला दामोदर दास महंत ने बताया कि पीड़ित परिवार को राहत के तौर पर राशन, तीन बिस्तर, तिरपाल व एक किचन सेट दिया गया है। प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।