फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fire broke out in Khalwan, worker burnt, worker died, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: खलावन में लकड़ी के ढारे में लगी आग, जिंदा जला मजदूर

Thu, 28 Nov 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Khalwan, worker burnt, worker died, Rohru, Shimla
टिक्की के खलावन में आग से क्षतिग्रस्त नेपानी मजदूर का ढारा
रात के 11 बजे आग की लपटें देखकर इकट्ठा हुए ग्रामीण, तब तक हो चुका था सब नष्ट
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, नेपाल मूल का था व्यक्ति, कई दिनों से चल रहा था अस्वस्थ
स्थानीय गांव के एक बागवान के बगीचे में करता था काम, कई साल यहां रह रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के टिक्कर तहसील के खलावन गांव में बुधवार रात को एक लकड़ी के ढारे में आग लगने से नेपाल मूल का व्यक्ति जिंदा जल गया। आग लगने की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।, लेकिन लोगों के प्रयास से आग पर काबू नहीं पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। खनावल गांव के साथ लकड़ी के एक ढारे में अचानक आग भड़क गई। ग्रामीणों ने बताया कि ढारे में नेपाल मूल का एक मजदूर रह रहा था। वह स्थानीय गांव के एक बागवान के बगीचे में काम करता था। रात के समय आग की घटना के बाद वह व्यक्ति ढारे से बाहर नहीं निकल सका। मृतक व्यक्ति का नाम प्रेम और उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। वह यहां पर कई सालों से मजदूरी का काम करता था और आजकल अस्वस्थ चल रहा था। लोगों ने बताया कि बुधवार रात को 11 बजे के करीब जब ढारे से आग की लपटें उठती दिखाई दीं, तो वे मौके पर इकट्ठे हुए। उसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। ढारा लकड़ी का बना हुआ था। इस कारण देखते ही देखते पूरा ढारा आग की चपेट में आ गया। जब तक ग्रामीण बचाव कार्य कर पाते ढारे समेत वह व्यक्ति आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया था। ग्रामीणों ने बताया कि ढारे के आसपास कोई घर नहीं थे। उसमें यही एक व्यक्ति रहता था, जो अस्वस्थ रहता था।
विज्ञापन




पुलिस को सुबह घटना की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। - रविंद्र नेगी, डीएसपी, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed