फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   farmer protest in rampur against lakhmipur khiri inccident

लखीमपुर खीरी प्रकरण के खिलाफ रामपुर में गरजी किसान सभा

Mon, 04 Oct 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
farmer protest in rampur against lakhmipur khiri inccident
रामपुर बाजार में किसान सभा यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा नेताओं द्वारा किसानो के साथ की गइ खूनी ? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। यूपी के लखीमपुर खीरी प्रकरण के खिलाफ हिमाचल किसान सभा इकाई रामपुर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इस मामले को लेकर सोमवार को रामपुर के चौधरी अड्डे में किसान सभा ने प्रदर्शन किया और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत तत्काल मामला दर्ज करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सभा ने कहा कि इस घटना में चार किसान प्रदर्शनकारियों की मौत होग ई है। जबकि 15 किसान घायल हुए हैं। किसान नेता तेजिंद्र सिंह विर्क को भी कुचल कर मारने की कोशिश की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभा ने कहा कि आशीष मिश्रा टेनी (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र) तीन वाहनों के साथ आए थे। जब किसान हेलीपेड पर विरोध कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा कर चुके थे। उसी समय तीन वाहनों से इन लोगों ने प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया।
विज्ञापन

एसकेएम नेता तजिंद्र सिंह विर्क के ऊपर सीधे वाहन चलाकर हमला किया। इस दौरान गोलियां भी चलाई गईं और आशीष मिश्रा टेनी और उसके साथियों की गोलीबारी से एक किसान की मौत हो गई। उन्होंने मांग उठाई कि हमले में शामिल आशीष मिश्रा टेनी और अन्यों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा तत्काल दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्र सरकार से तुरंत बर्खास्त करने की मांग रखी। सभा ने इस खूनी कांड की न्यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराने की मांग उठाई है। सभा ने कहा कि एक और वीडियो सामने आया है। इसमें भाजपा नेता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख दे रहे हैं कि किसानों की पिटाई की जाए और जेल भी जाना हो तो जाएं।

ऐसे में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से तत्काल माफी मांगने और उनके संवैधानिक पद से इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन में देवकी नंद, दिनेश, पूर्ण ठाकुर, रणजीत ठाकुर, जगदीश, अमित, सुनामनी, उर्मिला, राहुल, दीपिका, उषा, साहिल, कुलदीप, संतोष, खुशी, सुष्मिता, स्वाती, अनिल, रोबिन और योगेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed