फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   farmer protest againt of blasting

ब्लास्टिंग से सेब की फसल पर मंडराया खतरा

Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। निर्माणाधीन लुहरी परियोजना में ब्लास्टिंग से उड़ रही धूल से सेब की फसल पर खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। वीरवार को नित्थर और देहरा पंचायत के लोगों ने परियोजना के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार नित्थर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना की साइट पर कटिंग के कार्य से बड़ी मात्रा में धूल-मिट्टी उड़ रही है। परियोजना नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कर रही है। परियोजना के निर्माण कार्य से होने वाले प्रदूषण से आनस, देहरा और नित्थर पंचायत प्रभावित हो रही है। इन दिनों सेब और अन्य फलों की फ्लावरिंग का दौर चल रहा है। इससे करोड़ों की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि एसजेवीएनएल ने सर्वे किया था जिसमें 9 सौ मीटर इसकी दूरी तय की गई है जो कि नाकाफी है। आनस निवासी मंजू देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना प्रबंधन जल्द ब्लास्टिंग के मापदंड तय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में दरारें पड़ रही है। इस मौके पर प्रधान नित्थर जगदीश ठाकुर, उपप्रधान देहरा यशपाल कटोच, उपप्रधान नित्थर होशियार चंद, कांग्रेस राजीव गांधी पंचायतीराज जिला अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, लैंड लूजर कमेटी सचिव जितेंद्र ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रवीण कुमार, जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर अध्यक्ष प्रदीप रंगून, अजय और आनंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। नायब तहसीलदार नित्थर विकास कुमार ने कहा कि जल्द ही इस मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी। समस्याओं को लेकर परियोजना प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। ब्लास्टिंग के लिए उचित मापदंड तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed