फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   farmer learnt natural farming in nerwa

नेरवा में किसानों ने प्राकृतिक खेती के सीखे टिप्स

Sat, 04 Dec 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
farmer learnt natural farming in nerwa
नेरवा में प्राकृतिक खेती के लिए आयोजित शिविर में उपस्थित किसान बागवान - फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा(रोहडू़)। सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि से जुड़े किसानों के लिए नेरवा में आत्मा प्रोजेक्ट के तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसपीएनएफ के कार्यकारी निदेशक हिमाचल प्रदेश, डोमिन एक्सपर्ट डॉ. अंशुल, आत्मा प्रोजेक्ट के जिला निदेशक मुनीश सूद और अनिल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान राजेश्वर चंदेल और डोमिन एक्सपर्ट डॉ. अंशुल ने किसानों को कंपनी के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और अपने उत्पादों की फार्मर प्रोड्यूस कंपनी के माध्यम से अच्छे दाम पर मार्केटिंग करने संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के जिला उपनिदेशक मुनीश सूद ने बताया कि उपमंडल चौपाल में इस समय 1424 किसान सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं। करीब 88 हेक्टेयर भूमि पर बिना किसी रासायनिक उर्वरकों और अन्य किसी रसायन के प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि की प्राकृतिक तकनीक को जहां स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना गया है, वहीं इसे किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होने लगी है।
विज्ञापन

लिहाजा इस तकनीक से उपमंडल चौपाल में सेब, नाशपाती अन्य फल और दलहन सब्जियां उगाई जा रही है। डोमिन एक्सपर्ट डॉ. अंशुल ने बताया कि शिविर का मकसद सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती से जुड़े हरेक छोटे-बड़े किसान को किसान उत्पाद कमेटी (एफपीएस) के साथ जोड़ना है, ताकि किसानों को उनके उत्पाद के बेहतर दाम मिल सकें। कंपनी क्षेत्र में होने वाले उत्पादों के लिए जूस और अचार आदि से संबंधित प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर किसानों को मार्केटिंग का एक अच्छा विकल्प दे सके। शिविर में प्राकृतिक खेती से जुड़े 160 किसानों ने भाग लिया और बाहर से आए मेहमानों को प्राकृतिक खेती के माध्यम से तैयार किए गए फलों की टोकरी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed