{"_id":"61322dce8ebc3eb6cd301f88","slug":"family-court-should-be-opened-in-rampur-rampur-hp-news-sml3825638162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में खुले फैमिली कोर्ट, एक सीविल जज एवं न्यायायिक खंड अधिकारी की हो तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में खुले फैमिली कोर्ट, एक सीविल जज एवं न्यायायिक खंड अधिकारी की हो तैनाती
विज्ञापन
रामपुर में खोला जाए फैमिली कोर्ट
बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांगें
एक सिविल जज एवं न्यायिक खंड अधिकारी की तैनाती की जाए
कोर्ट परिसर के साथ लगते होटल अधिग्रहण मामले में लाई जाए तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बार एसोसिएशन रामपुर ने अपनी ज्वलंत मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन ने सीएम से रामपुर में फैमिली कोर्ट और एक सिविल जज एवं न्यायिक खंड अधिकारी की तैनाती करने की मांग उठाई। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से कोर्ट परिसर के साथ लगते होटल के अधिग्रहण के मामले में तेजी लाने की भी मांग उठाई है।
वीरवार को रामपुर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बेला सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रामपुर के एलडी एसीजेएम कोर्ट में करीब 7000 से अधिक मामले निपटान के लिए लंबित हैं, इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े पैमाने में मामले लंबित होने के कारण उनके निपटान में परेशानियां आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर एट रामपुर 1995 में स्थापित किया गया था, जिससे चार जिले के लोगों को लाभ पहुंचता है। लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां फैमिली कोर्ट और एक नए सिविल जज एवं न्यायिक खंड अधिकारी कोर्ट की काफी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसके अलावा न्यायिक परिसर में न स्टाफ को बैठने की जगह है और न ही पार्किंग की सुविधा। वकीलों के लिए मुवक्किल के साथ बातचीत करने के लिए चैंबर की व्यवस्था तक नहीं है। कोर्ट परिसर के साथ लगते होटल के अधिग्रहण का मामला भी सुस्त गति से चल रहा है, जिसमें तेजी लाई जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री जयराम ने बार एसोसिएशन की मांगों को गौर से सुना और इन पर जल्द उचित कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया।