{"_id":"5e6105318ebc3eead87e3f2e","slug":"fagu-festival-inrampur-rampur-hp-news-sml3266094191","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 नहीं अब 20 देवी देवता करेंगे फाग मेले में शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 नहीं अब 20 देवी देवता करेंगे फाग मेले में शिरकत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 मार्च से शुरू होने वाले फाग मेले में अब 16 नहीं 20 देवी-देवता शिरकत करेंगे। मेले को लेकर सात मार्च से प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेले में अखाड़ा परिसर से लेकर पुराना बस अड्डे तक मेले में पहुंचने वाले व्यापारी अपनी दुकानें सजा पाएंगे। इस वर्ष व्यापारियों से स्टॉल के एवज में वसूले जाने वाले किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
रामपुर के पद्म पैलेस में जिला स्तरीय फाग मेला 11 मार्च से शुरू होगा। पहले जहां इस मेले में 16 देवताओं के आने की उम्मीद थी, वहीं अब मेले में शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले के 20 देवी-देवता भाग लेंगे। मेले के दौरान नेशनल हाईवे पांच पर सड़क के दोनों ओर दुकानें सजाई जाएंगी। नगर परिषद ने इस वर्ष स्टॉल के किराये में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इसमें इजाफा होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। बीते दिनों नगर परिषद की बैठक में मेले के आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई है। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मेले में खाद्य सामग्रियों और मिठाइयों की दुकानें सजाने वाले व्यापारियों को खाद्य पदार्थ ढक कर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष सुमन घाघटा ने बताया कि मेले में सजने वाली दुकानों के लिए सात मार्च से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। इस वर्ष मेले में पहले जहां 16 देवी-देवता आने थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 20 हो गई है। मेले के आयोजन को लेकर नगर परिषद ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
ये देवी-देवता करेंगे मेले में शिरकत
इनमें देवता साहिब रचोली, बसाहरू, गसो, बरी, डंसा, जीशर खड़ाहण, छिज्जा देवठी, ब्रांदली, खमाडी, धार सरघा, शिंगला, लक्ष्मी नारायण कुमसू, चाटी, चंभू कशोली, ब्रह्मेश्वर झंगरू, छोटू कीम, शलाट, गाओं बील और देवता साहिब शनेरी और देवी साहिबा लाटि जाहरी झाकड़ी शामिल हैं।