{"_id":"640e12b86acb6b94ff042e79","slug":"fag-fair-rampur-end-wirh-diety-departure-rampur-hp-news-c-19-1-85980-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अलविदा़ अगले बरस फिर मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अलविदा़ अगले बरस फिर मिलेंगे
विज्ञापन
ऐतिहासिक जिला स्तरीय फाग मेले के आखिरी दिन नप रामपुर के पार्षद देवता को नजराना देकर विदाई करते
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में पिछले चार दिन से बज रही देव धुन रविवार को देवी-देवताओं की विदाई के साथ थम गई।इस मौके पर हजारों लोगों ने देव दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा तो वहीं देवी-देवताओं से अगले बरस फिर मिलने की अर्ज भी की। इस दौरान देवी-देवताओं के मिलन का नजारा देख लोग भाव विभोर हो गए। देवी-देवताओं की विदाई के बाद ऐसा लगा मानों शहर में विरानी छा गई हो।
रविवार को दोपहर 3:30 बजे राजमहल से देवी-देवताओं की विदाई देने का सिलसिला शुरू हुआ। मझेवटी के देवता ने सबसे पहले विदाई ली। इसके बाद बारी-बारी से अन्य देवी-देवताओं लोगों को आशीर्वाद देकर अपने मंदिर की ओर रवाना हुए। नगर परिषद रामपुर ने राजमहल परिसर में स्थित मच्चकंडी के पास देवी-देवताओं को नजराना राशि भेंटकर विदाई दी। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रामपुर प्रीति कश्यप और कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे। आखिर दिन भी देवी-देवताओं के दर्शन के लिए राजमहल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेला स्थल से विदा हुए दूर क्षेत्र के देवता देवालय पहुंचने में एक से दो दिन का समय लगेगा। वहीं देवी-देवताओं की विदाई के साथ पिछले चार दिन रामपुर शहर में गूंज रही पारंपरिक वाद्ययंत्र के धुनों की आवाज थम गई।
नाटी में देवता साहिब झाखरू नाग मंदिर कमेटी धारा सरघा देवलू प्रथम
जिला स्तरीय फाग मेले में देवता साहिब झाखरू नाग धारा सरघा के साथ आए देवलुओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नाटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवी साहिबा दमासनी गांवबील के देवलू दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान देवी दुर्गा बाड़ी के देवलूओं ने हासिल किया। नगर परिषद रामपुर ने प्रथम स्थान पर आने वाले देवलुओं को 5,100 रुपये दूसरे स्थान पर रहने वाले देवलूओं को 3,100 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 2,100 रुपये बतौर पुरस्कार दिए।