फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fag fair festival celebreted in chamba

ढोल और नगाड़ों की गूंज से देवमयी हुआ रामपुर

Sat, 19 Mar 2022 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
fag fair festival celebreted in chamba
रामपुर पदम पलैस में राजपरिवार को आशीर्वाद देने पहुंचे दरकाली के देवता - फोटो : RAMPUR-HP
धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। हर ओर ढोल-नगाड़ों, रणसिंघों, करनाल और शहनाई जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों से रामपुर शहर भक्तिमय हो गया है। शनिवार को देवताओं के आगमन के साथ ही शहर में लोगों की भीड़ देव दर्शन के लिए उमड़ना शुरू हुई तो वहीं देवलुओं के पारंपरिक नृत्य ने सबका मन मोह लिया। इससे पूरा रामपुर शहर देवमयी हो उठा।
चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले में पहुंचे 20 देवी-देवताओं के साथ इस दौरान सैकड़ों देवलु भी पहुंचे हैं। इस दौरान दिन भर राजमहल परिसर में पारंपरिक नाटियों की धूम रही। चार दिन तक चलने वाले मेले में राजमहल परिसर खच्चाखच भरा रहा। सभी देवलु अपने-अपने देवताओं के सम्मान में नाटी डालते रहे। अब चार दिनों जक सुबह और शाम यहां पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनें शहरवासियों के दिलों में आस्था भरती रहेंगी।
विज्ञापन

मदिरों में देवताओं की सुबह और शाम नियमित पूजन के दौरान वाद्ययंत्रों की धुनें गूंजती रहेंगी। देवी-देवताओं के साथ आए सैकड़ों देवलुओं में अपने देवताओं के प्रति आस्था कूट-कूट कर भरी होती है। इसका जीता जागता परिणाम मेले में साफ देखने को मिलता है। कई देवताओं के साथ देवरथ उठाने वाले देवलु नंगे पांव चलते हैं। वहीं देवताओं के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाग मेले में यह देवी देवता हुए शामिल
चार दिवसीय फाग मेेले में देवता साहिब रचोली, देवता साहिब बसाहरू, देवता साहिब गसो, देवता साहिब शिंगला, देवा साहिब डंसा, देवगी साहिबा बाड़ी, देवा साहिबा धारा सरगा, देवता साहिब बांद्रली, देवता साहिब लक्ष्मी नारायण दरकाली, देवी साहिबा खमाड़ी, देवता साहिब बेलू, देवता साहिब पंचबीर कमडाली बौंडा सराहन, देवी साहिबा दमासनी गांववील, श्राईकोट देवी, देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी, देवता साहिब लालसा, देवी साहिबा लाटी जाहरी खडखाग झाकड़ी, देवता साहिब, छोटू कीम, देवता शनेेेरी और देवता चाटी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed