फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Explain fire fighting and rescue methods

Rampur Bushahar News: आग बुझाने और बचाव के तरीके बताए

Mon, 20 Apr 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Explain fire fighting and rescue methods
नोगली स्कूल में विद्यार्थियों से आग से निपटने के गुर सिखाते अग्रिशमन कर्मी। संवाद
बस अड्डे, मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर की मॉकड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बॉम्बे डॉकयार्ड में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि स्वरूप अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग रामपुर ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के तहत स्कूली बच्चों, आम लोगों और कर्मचारी वर्ग को आग लगने के कारणों, बचाव और रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। अग्निशमन अधिकारी रामपुर कृष्ण सैनी की अगुवाई में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। लोगों को आग की घटनाओं के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

14 अप्रैल से शुरू हुआ अग्निशमन सेवा सप्ताह सोमवार को संपन्न हो गया। इस सप्ताह की शुरुआत बॉम्बे डॉकयार्ड में 1944 में हुई घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विभाग ने रामपुर कार्यालय के बाहर अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई और लोगों को इनके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दौरान अग्निशमन विभाग रामपुर की टीम ने नोगली स्कूल, रचोली स्कूल, आईटीआई, खनेरी अस्पताल, मुख्य बाजार रामपुर, पीजी कॉलेज, चौधरी अड्डा और नए बस अड्डे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसके अलावा विभिन्न कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में आग से निपटने के प्रबंधों का निरीक्षण भी किया गया।
सप्ताह के दौरान आयोजित मॉक ड्रिल में लोगों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को आग लगने के कारणों, एलपीजी और बिजली से लगने वाली आग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

अग्निशमन अधिकारी कृष्ण सैनी ने बताया कि दमकल केंद्र रामपुर की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को आग से बचाव की तकनीकें सिखाई गईं। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने में उपयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी भी दी गई। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभाग के कार्यालय के बाहर अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर अग्निशमन कर्मी घनश्याम, रमेश, कुलदीप, दीपक, दीप राम, चेत राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed