फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Encroachment is increasing on the highway near Rampur's main market and bus stand.

Rampur Bushahar News: रामपुर के मुख्य बाजार और बस अड्डा के पास हाईवे पर बढ़ रहा अतिक्रमण

Wed, 24 Sep 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार में अतिक्रमण से राहगीरों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


नगर परिषद की कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शहर के मुख्य बाजार और बस अड्डा के आसपास में दिन-प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। बाजार आने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जगह-जगह नियमों को ताक पर रखकर अतिक्रमण किया है। अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर परिषद भी नाकाम साबित हो रही है।रामपुर शहर चार जिलों का मुख्य व्यापारिक केंद्र है। रामपुर के पुराने बस अड्डा के पास हाईवे के किनारे रेहड़ी-फड़ी वालों और सब्जी विक्रेताओं ने कब्जा कर रखा है। यहां सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर चारपाई सजाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आने जाने वाले लोगों को चलने तक की जगह नहीं बची है। कई कारोबारियों ने दुकानों के सामने रास्ते में सामान रखा है। क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों पर नगर परिषद कार्रवाई तो करता हैं, लेकिन फिर भी अतिक्रमण कम होने के बजाय बढ़ रहा है। मुख्य बाजार जाने वाले रास्ते में लोगों को चलने तक की दिक्कत पेश आ रही है। रामपुर क्षेत्र के हेमराज, मोहन लाल, सुधीर, प्रेमलता और हिमानी ने कहा कि पांच-छह साल से रामपुर में अतिक्रमण कम होने के बजाय बढ़ गया है। इससे रामपुर बाजार आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद से अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई है ताकि लोगों को पेश आ रही दिक्कतों का समाधान हो सके। वहीं, नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article