{"_id":"61e6fbec425af9682b7142f7","slug":"employee-died-in-pgi-rampur-hp-news-sml397079361","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर हादसे के शिकार विद्युत कर्मी का पीजीआई में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर हादसे के शिकार विद्युत कर्मी का पीजीआई में निधन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। विद्युत उपमंडल कोटखाई के अंतर्गत महासू सेक्शन में कार्यरत सोहन लाल शर्मा का ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया है। इस पर विद्युत मंडल जुब्बल के बिजली कर्मियों ने शोक जताया है। वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल जुब्बल, अधिशासी अभियंता कमलजीत सहित सभी कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। कहा कि मृतक परिवार के आश्रितों को विभाग की तरफ से पूरी सहायता दी गई है। विद्युत तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा तथा जुब्बल कोटखाई इकाई के प्रधान जोगिंदर सिंह धौलटा, इकाई सचिव रामचंद्र भारद्वाज सहित समस्त पदाधिकारियों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन तथा सरकार से मृतक कर्मचारी के आश्रितों को उचित मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। साथ ही विद्युत बोर्ड प्रबंधन से विद्युत मंडल जुब्बल में तकनीकी कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
--
विज्ञापन
--