{"_id":"5d8500a78ebc3e017941ec26","slug":"electricity-rampur-hp-news-sml3081860100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल में फिक्स चार्ज नहीं हटे तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल में फिक्स चार्ज नहीं हटे तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
रोहडू। बिजली बिल पर फिक्स चार्ज लगाने का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। नावर क्षेत्र के देवली में बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सरकार पर कई आरोप लगाए। दौरान मांग की गई यदि बिजली के बिल में फिक्स चार्ज नहीं हटाए गए तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। शुक्रवार को बैठक कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान ओेंकार सुंटा की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय सरकार ने गरीब लोगों को मुफ्त बिजली देने का वायदा किया। अब बिजली के बिल में फिक्स चार्ज भी शुरू कर दिए, जिससे गांव में आम गरीब लोगों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के बाद बिजली बिलों की दरों, बस किराए में बढ़ोतरी कर आम गरीब लोगों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से एक हाथ वसूली कर दूसरे हाथ में झुनझुना थमा कर गुमराह कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि यदि बिजली के बिल में फिक्स चार्ज को नहीं हटाया गया तो लोगों को आंदोलन पर मजबूर होना पडे़गा। बैठक में सेवा दल के महासचिव श्याम लाल नलवा, बूथ अध्यक्ष जवाला प्रसाद पापटा, मेद प्रकाश सुंटा, दीवान सुंटा, गोपाल शर्मा, अतर सिंह, विपिन लस्टा, दीप राम, लेख राज, सन्नी सुंटा, बलबीर काल्टा, राजेश नेगी, जगत राम, शेर सिंह, कमल प्रकाश चौहान, गिरधारी लाल जनारथा, भोपिंद्र चौहान, मुन्नी लाल सहित पंचायत प्रधान उप प्रधान पंचायत समिति सदस्य युवक मंडल महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।