{"_id":"612bbada8ebc3eca726e1c3c","slug":"electiricity-ht-line-break-one-died-in-nankhri-rampur-hp-news-sml3820470125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से बागवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से बागवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ननखड़ी के तहत अडु पंचायत में बिजली की एचटी लाइन टूटने से बागवान की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक विकास खंड की ग्राम पंचायत अडु में रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे बिजली की एचटी लाइन अचानक टूट गई। इससे तारा चंद (61), पुत्र चेवरी राम निवासी अडु, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला इसकी चपेट आ गया। इससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय वह घासनी में घास काट रहे थे।
हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और बिजली बोर्ड को दी। इसके बाद ननखड़ी थाने से पुलिस टीम और विद्युत बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी पहुंचाया है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।