फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election

शीला वर्मा बनी नप ठियोग अध्यक्ष, विवेक थापर को उपाध्यक्ष की कमान

Wed, 10 Jun 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। लंबे अरसे के बाद ठियोग नगर परिषद में नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी हुई। पिछले कई महीनों से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली होने से कई विकास कार्य ठप पड़े थे। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। बीते मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था लेकिन तीन पार्षद नदारद होने पर चुनाव नहीं हो पाया जिसके तहत बुधवार को फिर से चुनाव करवाया गया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित शीला वर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित विवेक थापर वार्ड नंबर सात को कमान सौंपी। सात पार्षदों में से चार पार्षदों ने भाग लिया जबकि तीन नदारद रहे।
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय ठियोग में खाली पडे़ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एसडीएम केके शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। जिममें वार्ड नंबर 4 की शीला वर्मा अध्यक्ष और विवेक थापर उपाध्यक्ष बने। इस चुनाव प्रक्रिया में बुधवार को भी तीन पार्षद नदारद रहे। पिछले दिनों अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाली पार्षद वंदना सूद और अनिल कुमार ने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का समर्थन किया जबकि पार्षद शांता, ललिता और कमला ने चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन

पहले नगर परिषद ठियोग अध्यक्ष का पद पार्षद शांता शर्मा और उपाध्यक्ष पद ललिता शर्मा ने संभाला लेकिन बाद में इस्तीफा दे दिया। अब शीला वर्मा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष विवेक थापर चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed