फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   electericity

बिजली बोर्ड की कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हडक़ंप

Wed, 31 Jul 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बिजली बिल जमा न करवाने पर बिजली बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को रामपुर में 110 कनेक्शन काट दिए गए। बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद आननफानन में कई उपभोक्ताओं ने बिल जमा करवा दिए।
विज्ञापन

वहीं बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जो बिल नहीं चुकाएगा, उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। नप रामपुर क्षेत्र में 500 से अधिक उपभोक्ता लंबे समय से बिल अदा नहीं कर रहे हैं। इन पर 25 लाख की देनदारी हो गई है। नोटिस जारी करने के बाद बिल जमा नहीं होने पर बोर्ड ने पहले दिन 110 के कनेक्शन काट दिए हैं। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से लेकर नौ तक यह कार्रवाई की गई। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को पूर्व में भी बिल जमा करने के लिए नोटिस भी दिया था। उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाए। इस पर बोर्ड ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिए। इस दौरान दो दर्जन के करीब उपभोक्ताओं ने कार्रवाई से बचने के लिए बिल का भुगतान भी कर दिया। बोर्ड के कर्मियों ने दोपहर बाद चार बजे तक करीब 110 मीटर काट दिए थे। बोर्ड की यह कार्रवाई चार दिन चलेगी। बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं को समय रहते बिल जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन

---
विद्युत बोर्ड रामपुर के जेई अरुण शर्मा ने कहा कि बिजली बिल जमा न करने पर पहले दिन की कार्रवाई में 110 कनेक्शन काट दिए गए। चार दिन तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। कुछ लोगों ने बिजली बिल जमा भी करवाए हैं। जिन लोगों के मीटर कटे हैं, उनका कनेक्शन बिल जमा होने के बाद लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed